सर्दियों में नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से त्वचा चमकदार बनती है। बॉडी पर ऑयल लगाने के लिए सरसों और नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
सर्दियों में शरीर पर तेल लगाने से ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है। त्वचा को पोषण मिलता है।
तेल शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। ऐसा नियमित करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और मसल्स मजबूत बनते हैं।
नहाने से पहले चेहरे पर तेल लगाने से कसावट आती है। झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या दूर होती है।
सर्दियों में नहाने से पहले तेल लगाने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और थकावट दूर होती है।
सर्दियों में अर्थराइटिस के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में नहाने से पहले तेल से शरीर की मालिश करें। ऐसा करने से दर्द से राहत मिलेगी।