IPL 2024 में खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी


By Shivansh Shekhar15, Mar 2024 05:00 PMnaidunia.com

IPL महाकुंभ का आयोजन

आईपीएल के 16वें संस्करण का आयोजन होने में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। बता दें कि 22 मार्च 2024 से इस सीजन की शुरुआत होने जा रही है।

आरसीबी बनाम सीएसके

ओपनिंग सेरेमनी में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भिड़ने वाली है। पहला मैच चेपौक मैदान चेन्नई में होगा।

सबसे उम्रदराज कप्तान

इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं। माही ने चेन्नई को कुल 5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है।

कितने के हैं धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 साल है जिनके पास आईपीएल का ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव भी काफी ज्यादा है।

क्या कहते हैं रिकॉर्ड?

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 2008 के पहले आईपीएल सीजन से 250 मैच में खेले हैं, जिसमें उन्होंने करीब 38 की औसत से 5802 रन बनाए हैं।

सबसे युवा खिलाड़ी

वहीं इस सीजन के सबसे युवा खिलाड़ी अंग कृष रघुवंशी हैं। आईपीएल के इस युवा खिलाड़ी का जन्म 5 जून 2005 को हुआ था।

किस टीम से खेलेंगे?

अंगकृष रघुवंशी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल किए गए हैं, जहां गौतम गंभीर मेंटोर का रोल निभा रहे हैं। केकेआर ने 20 लाख में उन्हें खरीदा है।

वर्ल्ड कप में धमाल

दरअसल, इस युवा खिलाड़ी ने इसी साल हुए अंडर 19 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उनका रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल के अब तक के 7 सबसे रोमांचक मुकाबले