भारतीय फूड की खासियत है कि खाना पकाते समय इनमें तेल का प्रयोग जरूर किया जाता है। ये खाने की चीज का स्वाद भी बढ़ाता है।
तेल को खानपान की अहम सामग्री भी माना जाता है। ज्यादातर लोग खाना बनाते समय हेल्दी तेल का इस्तेमाल करने की कोशिश भी करते हैं।
आमतौर पर सभी खाना बनाने के लिए सोयाबीन और सरसों के तेल को ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। आज ऐसे तेल की बात कर रहे हैं, जो इन दोनों तेल से भी ज्यादा फायदेमंद है।
जैतून यानी ऑलिव पोमेस ऑयल स्वास्थ्य के लिए अन्य तेलों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है। इस तेल में कई ऐसी सामग्री होती है, जो खाने को हेल्दी बनाने में मदद करती है।
जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल के खराब स्तर को सुधारने में काफी मदद मिलती है। इसका प्रयोग करने से हार्ट से जुड़े रोगों का खतरा भी कम होता है।
जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल के खराब स्तर को सुधारने में काफी मदद मिलती है। इसका प्रयोग करने से हार्ट से जुड़े रोगों का खतरा भी कम होता है।
ऑलिव पोमेस ऑयल का हाई स्मोक लेवल 238 डिग्री होता है, जो अन्य तेलों से काफी ज्यादा है। इस वजह से जैतून के तेल को डीप फ्राई करने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
जैतून के तेल का स्मोक लेवल ज्यादा होता है, जिसकी वजह से यह खाने में मौजूद पौष्टिक तत्वों को भी नष्ट नहीं करता है।
ऑलिव ऑयल का कम मात्रा में प्रयोग करना ही काफी होता है। इस वजह से भी हेल्थ एक्सपर्ट्स जैतून के तेल का प्रयोग करने की सलाह देते हैं।