वजन कम करने के लिए लोग कई तरह की डाइट को फॉलो करते है इन्हीं में से एक डाइट Omad डाइट है। दुनियाभर के लोग इस डाइट को फॉलो कर रहे हैं।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है, तो इस Omad डाइट का जरूर अपनाएं। Omad डाइट आपके शरीर का वजन चंद हफ्तों में कम करने लगेगा।
Omad डाइट का अर्थ होता है one meal a day diet इसका अर्थ होता है कि आप केवल दिन में एक बार ही खाना खा सकते है।
Omad डाइट की खासियत है कि इसको फॉलो करते समय आपके खाने-पीने पर पाबंदी नहीं लगती है। इस डाइट में आप पिज्जा और बर्गर जैसी चीजों को भी खा सकते है।
Omad डाइट में आप पूरे दिन में एक बार खाना खाते है, तो रोजाना का एक समय बनाएं कि इस 1 घंटे में आप खाना खाएं। इस 1 घंटे में आप कुछ भी खाना खा सकते है।
Omad डाइट को फॉलो करने से आप 23 घंटे भूखे रहते है जिसके कारण शरीर की चर्बी जलाने लगती है और कमर पतली हो जाती है।
Omad डाइट में लंबे समय तक भूखा रहना होता है इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करें जिसमें हाई फाइबर और प्रोटीन पाया जाता हो।