शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड बढ़ाती हैं ये चीजें


By Arbaaj05, Jun 2024 03:00 PMnaidunia.com

ओमेगा 3 फैटी एसिड

शरीर को दुरुस्त रखने के लिए कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। इसके साथ ही, ओमेगा 3 फैटी एसिड भी शरीर में अहम भूमिका निभाता हैं।

शरीर में ओमेगा 3 की कमी

अगर किसी के शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी होने लगती है, तो उसे थकान, ड्राई स्किन, मूड स्विंग और जोड़ों में दर्द होने लगता है।

ओमेगा 3 के लिए क्या खाएं?

अगर आपके शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी महसूस हो रही है, तो डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते है।

मछली खाएं

ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे बेहतरीन सोर्स मछली को खाना चाहिए। मछली खाने से ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी पूरी हो सकती है।

अखरोट खाएं

अखरोट खाने से भी शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी पूरी की जा सकती है, क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

अलसी का बीज खाएं

अलसी के बीज में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर पाया जाता है। इसके साथ ही, अलसी का बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है।

सोयाबीन खाएं

शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड कमी होने पर सोयाबीन का भी सेवन किया जा सकता है। सोयाबीन शरीर में ओमेगा 3 की कमी जल्द पूरा करता है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड कमी को पूरा करने के लिए इन सभी चीजों का सेवन करना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी की चाय पीने से क्या होता है?