तुलसी की चाय पीने से क्या होता है?


By Arbaaj05, Jun 2024 01:52 PMnaidunia.com

तुलसी की चाय

तुलसी का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आपने कभी तुलसी की चाय पी है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि तुलसी की चाय पीने से क्या होता है?

शरीर को मिलते है फायदे

तुलसी की चाय सेहत के लिए बेहतर मानी जाती है। दरअसल, तुलसी से बनी चाय दूध वाली चाय से अधिक फायदेमंद होती है।

जोड़ों के दर्द से राहत

अगर आपके जोड़ों में दर्द होता है, तो तुलसी की चाय लाभकारी हो सकती है। तुलसी की चाय पीने से जोड़ों का दर्द कम होता है।

तनाव कम

अगर आप तुलसी की चाय का सेवन करते है, तो कभी हद तक तनाव से मुक्ति पा सकते है। तुलसी की चाय हार्मोन लेवल को कंट्रोल करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी रामबाण होती है। अगर तुलसी की चाय का सेवन करें, तो ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है।

संक्रमण से बचाव

तुलसी की चाय पीने से व्यक्ति संक्रमण से बच सकता है, क्योंकि तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है, जो संक्रमण को रोकता है।

कैसे बनाएं तुलसी चाय?

तुलसी की 4-5 पत्तियों को पानी से धोएं और 1 कप पानी में डालकर उबाल लें। उबालने के बाद चाय को छानकर पिएं।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में ऐसे खाएं खजूर, मिलेगा फायदा