स्क्रीन पर हर कलाकार किसी न किसी का किरदार तो निभाता ही है। आज हम आपको बताएंगे फिल्मों में भगवान का किरदार निभाने वाले सितारों के बारे में।
2012 में आई फिल्म ओह माई गॉड में अक्षय कुमार ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया है। फैंस द्वारा अक्षय के किरदार को काफी पसंद किया गया था।
प्राइम वीडियो पर मौजूद 2008 में आई गॉड तुस्सी ग्रेट हो एक फैंटेसी कॉमेडी फिल्म थी। मूवी में अमिताभ बच्चन ने गॉड का रोल निभाया था।
11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ओएमजी 2 में अक्षय कुमार शिव जी के दूत का किरदार निभाने वाले हैं। पहले अक्षय का किरदार महादेव का ही होना था। बाद में सेंसर बोर्ड की कैंची के बाद अब वे शिव जी के दूत के रोल में नजर आएंगे।
16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रभास स्टारर आदिपुरुष को लेकर वैसे तो कई कंट्रोवर्सी हुई है। लेकिन प्रभास द्वारा निभाए गए श्रीराम के किरदार को लोगों के मिले जुले रिएक्शन मिले थे।
2022 में रिलीज हुई थैंक गॉड अजय देवगन स्टारर एक फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है। इस मूवी में अजय ने चित्रगुप्त का किरदार निभाया था। मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी थे।
2005 में आई ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ एक फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त ने यमराज का किरदार निभाया था।
आदिपुरुष में देवदत्त नागे ने प्रभु श्री हनुमान जी का किरदार निभाया था। लोगों द्वारा उनके कुछ डायलॉग को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।