सूखी-तुलसी का पौधा किस दिन उखाड़ना चाहिए?


By Shivansh Shekhar11, Mar 2024 12:30 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे का महत्व काफी ज्यादा होता है। सूख जाने के बाद भी इसका महत्व कम नहीं होता है। ऐसे में इसे कभी यूं नहीं फेंक देना चाहिए।

हिंदू धर्म में पूजनीय

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। पवित्र पौधों में से एक तुलसी का पौधा आपको अधिकतर हिंदू घर के आंगन में नजर आ जाएगा।

धन-धान्य की प्राप्ति

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां कभी गरीबी पांव नहीं पसारती है। साथ ही आपको धन धान्य की प्राप्ति भी होती है।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में लगाने से आपके ऊपर भगवान विष्णु का वास भी होगा। साथ ही आपको धन लाभ होंगे।

किस दिन उखाड़े तुलसी?

वास्तु के अनुसार, तुलसी के सूखे पौधे को अचानक नहीं उखाड़ना चाहिए। स्नान करने के बाद थोड़ा जल डालें, ऐसा करने से मिट्टी मुलायम होती है।

जल में प्रवाहित

इसके बाद मां लक्ष्मी और विष्णु जी का मनन करते हुए खुरपी आदि से मिट्टी को हटा दें। आप इसे तालाब या नदी में प्रवाहित कर सकते हैं क्योंकि यह पवित्र होता है।

भगवान विष्णु को अर्पित

यदि आप सूखे पत्तियों को फेंक नहीं पा रहे हैं तो इसे साफ करके एक कपड़े में लपेटकर अच्छे से भगवान विष्णु को समर्पित कर दें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी किसी को देने से क्या होता है?