सब्जियों में न्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। प्याज इन सब्जियों में से एक है।
प्याज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह एक तरह का सुपरफूड है।
प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।
प्याज में कार्सेटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। ब्लड ब्लॉड क्लॉटिंग की समस्या दूर होती है।
डायबिटीज आजकल आम समस्या है। प्याज में क्रोमियम पाया जाता है, जो रक्त शर्करा का स्तर बनाए रखने में मदद करता है।
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट गुण उच्च मात्रा में होते हैं, जो कैंसर से लड़ने में असरदार है। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।
कच्चा प्याज कब्ज की समस्या में कारगर है। प्याज में मौजूद फाइबर पेट साफ करने में मदद करता है।