संतरा खाना सेहत के लिए तो काफी फायदेमंद होता ही हैं साथ ही संतरे को चेहरे को लगाने से निखार भी आता हैं।
संतरे में मौजूद विटामिन-सी त्वचा पर लगे दाग-धब्बे को दूर करता हैं और चेहरे को हाइड्रेट करता हैं।
चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करने के लिए संतरे के छिलके को सुखाकर पाउडर बनाएं और दही मिलाकर चेहरे पर लगाए।
संतरे के पप्ल और पपीता को मिलकर फेस पर लगाया जा सकता हैं। इस फेस पैक से त्वचा को विटामिन ए और सी मिलता है जिससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
चेहरे को साफ करने के लिए आप चेहरे पर संतरे के जूस को भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे फेस पर मौजूद मुंहासे खत्म होते हैं।
संतरे का रस और बादाम के तेल कुछ बूंदों को मिलाकर चेहरे पर लगाए इससे फेस पर दाग-धब्बे खत्म होते हैं।
1 चम्मच बेसन और संतरे का रस मिलाकर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा का पीएच लेवल कंट्रोल रहता हैं।