ऑरेगैनो का ज्यादा इस्तेमाल पिज्जा और पास्ता के साथ किया जाता है। इसका सेवन करना सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।
ऑरेगैनो में कई विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करना इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी असरदार साबित होता है।
खराब लाइफस्टाइल की वजह से बड़ी संख्या में लोग दिल से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। दिल की सेहत का ध्यान रखने के लिए आप ऑरेगैनो खा सकते हैं।
ऑरेगैनो एक बेहतरीन हर्ब है, जिसका इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है। जिन लोगों को अपच की समस्या होती है उन्हें तो इसे जरूर खाना चाहिए।
सर्दियों के दिनों में जोड़ों का दर्द ज्यादा परेशान करता है। खैर, इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप ऑरेगैनो का सेवन कर सकते हैं।
ऑरेगैनो में एंटी इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं। सूजन से आराम पाने के लिए आप ऑरेगैनो से तैयार ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल का उपयोग करने से सूजन को कम किया जा सकता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी ऑरेगैनो असरदार है। इसका सेवन करने से मरीजों के लिवर व किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
ऑरेगैनो का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। इनमें से ही एक तरीका है कि 1 चम्मच ऑरेगैनो को गर्म पानी में डालें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।