पहले लोगों को केवल सिनेमा रिलीज डेट का इंतजार होता था, लेकिन अब ओटीटी रिलीज का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार होता हैं।
बॉलीवुड फिल्म देखने वाले फैंस के लिए 17 मई का दिन खास होने वाला हैं क्योंकि इस दिन एक साथ 2 फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
सारा अली और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके 17 मई को ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 2 जून 2023 को रिलीज हुई थी।
कॉमेडी फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में हिट रही थी। फिल्म 88 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब फिल्म 17 मई को जियो सिनेमा पर दस्तक देगी।
फिल्म सिनेमाघरों में 15 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म का जादू फैंस पर ज्यादा चला नहीं दिखा था।
अगर अभी तक अपने बस्तर नक्सल स्टोरी नहीं देखी है, तो 17 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। फिल्म के लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदा शर्मा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी ने वर्ल्डवाइड 4.4 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि फिल्म ओटीटी पर हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ