क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे तो होंगे बीमार


By Sahil17, Jun 2024 02:02 PMnaidunia.com

ज्यादा एक्सरसाइज करना

जिम में वर्कआउट के दौरान कुछ लोग क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा करना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

भूख में आएगी कमी

आमतौर पर एक्सरसाइज करने के बाद ज्यादा भूख लगती है, लेकिन क्षमता से अधिक वर्कआउट करने पर भूख में कमी आने लगती है।

वजन कम होना

अगर आप वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट कर रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज न करें। ऐसा करने से आपका वजन कम हो सकता है।

शरीर में कैल्शियम की कमी

क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। इसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है।

मांसपेशियों में होगा दर्द

ज्यादा एक्सरसाइज करने का असर मांसपेशियों पर भी पड़ता है। इसकी वजह से बदन में दर्द या कमजोरी भी महसूस होने लगती है।

इम्यूनिटी होगी कमजोर

रोजाना ज्यादा एक्सरसाइज करने का असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप बीमार भी पड़ सकते हैं।

हार्ड वर्कआउट क्यों खतरनाक है?

ज्यादा हार्ड एक्सरसाइज करने का असर हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। जिससे दिल को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। लंबे समय तक ऐसा ही रहेगा तो हार्ट से संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि ज्यादा वर्कआउट करने का असर सेहत पर क्या पड़ता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे का ढीलापन दूर कर सकते हैं ये फूड्स