पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होगा? जानें


By Sahil23, Oct 2023 04:59 PMnaidunia.com

पान के पत्ते

सनातन धर्म में पान के पत्तों का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा में इन पत्तों का इस्तेमाल होता है।

अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल

पूजा-पाठ में पान के पत्तों का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता के मुताबिक, पान के पत्तों में देवी-देवताओं का वास होता है, जिस वजह से ये पत्ते बेहद पवित्र होते हैं।

ताजगी और समृद्धि का प्रतीक

ऐसा कहा जाता है कि पान के पत्ते ताजगी और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। भगवान को इन पत्तों को अर्पित किया जाता है, ताकि उनकी कृपा हासिल की जा सकें।

पान के पत्ते पर कपूर

पान के पत्ते की तरह कपूर का भी धार्मिक महत्व होता है। देवी-देवताओं की आरती करते समय पान और कपूर दोनों का इस्तेमाल किया जाता है।

नकारात्मक ऊर्जा

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि पान के पत्ते पर कपूर रखकर भगवान की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

वातावरण होगा शुद्ध

ज्योतिष और विज्ञान दोनों में ही कपूर को जलाना शुभ बताया गया है। जलते हुए कपूर की सुगंध से घर की हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाते हैं। इसके साथ ही, घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

घर में आएगी खुशहाली

नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म होने से आपके घर में खुशहाली दस्तक देगी। इस वजह से पूजा के दौरान पान के पत्तों पर कपूर रखकर जलाना शुभ माना जाता है।

इस बात का रखें ध्यान

पान के पत्तों को खरीदकर लाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पत्तों में किसी भी प्रकार छेद नहीं होना चाहिए। दरअसल, कटे-फटे और सूखे पत्ते से की गई पूजा को सफल नहीं माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में आ रही ये चीजें, तो बदल जाएगा भाग्य