लाल रंग देखकर नहीं, इस वजह से भड़कता है सांड


By Sahil20, Sep 2023 08:00 PMnaidunia.com

सांड

सांड के बारे में हर किसी का यही मानना है कि लाल रंग देखकर उसे गुस्सा आ जाता है। इतना ही नहीं, सांड पागल होकर व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ पड़ता है।

सांड से जुड़ा मिथक

शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन सच यह है कि लाल रंग देखकर सांड का भड़कना एक मिथक है। आइए जान लेते हैं कि आखिर फिर सांड को गुस्सा क्यों आता है।

लाल रंग पहने व्यक्ति को मारना

अक्सर यह भी सुनने में आता है कि सांड लाल रंग के कपड़े पहने हुए व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ पड़ता है। खैर, यह भी एक मिथक है।

सांड होता है कलर ब्लाइंड

दरअसल, सांड कलर ब्लाइंड होता है। सांड किसी भी रंग को देख नहीं सकता है। इस वजह से यह संभव नहीं है कि वह लाल रंग को देखकर भड़कता है।

लाल रंग देखकर भड़कने का कारण

लाल रंग को देखकर सांड का भड़कने के पीछे कारण कपड़े को हिलाने का तरीका है। जिस प्रकार से सांड के सामने कपड़े को लगातार हिलाया जाता है, वो उसे देखकर भड़क जाता है।

मिथक फैलने की वजह

सांड का लाल कपड़े को देखकर भड़कने वाला मिथक फैलने के पीछे वजह इससे जुड़े गेम्स है। कई देशों में बुल फाइट के खेल होते हैं, जिसमें सांड को लाल कपड़ा दिखाकर उकसाया जाता है।

लाल कपड़े का प्रयोग

बुल फाइट से जुड़े गेम्स में लाल कपड़े का प्रयोग करने के पीछे कारण है कि इसकी मदद से बाद में सांड के खून की छीटों को छिपाने में मदद मिलें।

सांड के गुस्से से बचने का तरीका

सांड को कपड़े को हिलाने का तरीका पसंद नहीं होता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप गुस्से में आए हुए सांड के सामने कोई मूवमेंट न करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Camphor Upay: कपूर के टुकड़े बदल देंगे आपकी किस्मत