भारत ने 11 सितंबर को रिजर्व दे के दिन खेले गए मैच में पाकिस्तान को बड़े फासले से हरा दिया। आज हम आपको बताएंगे जीत के साथ ही भारत ने कितने रिकॉर्ड बनाए है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पहले खेलते हुए मात्र 2 विकेट पर 356 रन बनाए थे। केएल राहुल और विराट कोहली को शानदार 233 रनों की साझेदारी हुई थी।
भारत के 356 रनों के जवाब में पाकिस्तान 8 विकेट पर सिर्फ 128 रन ही बना पाया। कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे।
रनों के अंतर से पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 228 रनों से मात दी।
वनडे इंटरनेशनल में भी यह भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा पहले नंबर पर श्रीलंका है, जिसे भारत ने जनवरी 2023 में ही 317 रनों से हराया था।
केएल राहुल और विराट कोहली के बीच हुई साझेदारी वनडे में तीसरे विकेट के लिए 233 रनों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए एशिया कप का चौथा हाईएस्ट टोटल बनाया है। 2 विकेट पर 356 रन का स्कोर एशिया कप का चौथा हाईएस्ट स्कोर है।
भारत के हाथों यह पाकिस्तान की तीसरी सबसे शर्मनाक हार है। इसके अलावा पाकिस्तान 1985, 1987 और 1984 में भी पाक को भारत के हाथों सबसे कम स्कोर बनाया था।