स्पॉट फिक्सिंग में सजा भुगत चुके हैं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी


By Prakhar Pandey04, Dec 2023 01:33 PMnaidunia.com

स्पॉट फिक्सिंग

क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता हैं। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी द्वारा स्पॉट फिक्सिंग करना न सिर्फ खेल का अपमान है, बल्कि खेल भावना का भी अपमान है। आइए जानते है स्पॉट फिक्सिंग में सजा भुगत चुके खिलाड़ियों के बारे में।

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड किसी न किसी खबर के चलते हमेशा चर्चा में रहता है। इस बार भी पीसीबी का एक निर्णय क्रिकेट में रुचि रखने वाले प्रशंसकों के बीच सवाल छोड़ गया है।

राष्ट्रीय चयन समिति

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने अपनी राष्ट्रीय चयन समिति में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह दी है, जो स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन भी झेल चुके है।

सलमान बट का करियर

सलमान बट ने अपने करियर में 24 टी20, 78 वनडे और 33 टेस्ट मैच खेले थे। बट ने टेस्ट में 1889 रन 3 शतक और 10 अर्धशतक जड़े है। वनडे में उन्होंने 2725 रन बनाए है, 8 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है।

विवाद में सलमान बट

सलमान बट पर 2010 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में 5 साल का प्रतिबंध लगाया था। 2016 में वापसी के बाद भी सलमान नेशनल टीम में जगह नहीं बना सकें।

पाकिस्तान स्पॉट फिक्सिंग मामला

स्पॉट फिक्सिंग मामले में साल 2010 में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया गया था। तीन खिलाड़ियों में मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिफ और सलमान बट शामिल थे।

मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर पर यह आरोप लगा था कि एक सट्टेबाज के कहने पर निर्धारित समय पर उन्होंने नो बॉल फेंकी थी। यह घटना 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान हुई थी।

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ को भी स्पॉट फिक्सिंग कांड के मद्देनजर अपने करियर से हाथ धोना पड़ा था। इस मामले में आमिर, आसिफ और सलमान के करियर को खत्म कर दिया था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये हैं IPL में सबसे महंगे बिकने वाले 6 खिलाड़ी, करोड़ों में लगी बोली