हस्त रेखाओं को लोग ज्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं। हालांकि, पैरों पर नजर आने वाले कुछ निशानों को भी ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है।
ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि लेग शेप से किसी के भी व्यक्तित्व का पता चल सकता है। आइए पैरों की कुछ शुभ बनावट और निशान को लेकर बात कर लेते हैं।
जिन लोगों के तलवों का रंग गुलाबी होता है उन्हें भाग्यशाली माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे पैरों वालों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं भोगने को मिलती है।
हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि पैरों पर कमल, कलश, शंख, सूर्य, चंद्रमा, बाण या धनु जैसे चिन्हों को शुभ माना जाता है। ऐसे जातकों का भाग्य हमेशा साथ देता है।
यदि आपके पैरों की उंगलियां दायीं ओर झुकी हुई है तो आप भाग्यशाली हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों को धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
माना जाता है कि किसी व्यक्ति की एड़ी गोलाकार, नरम और सुंदर हो तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में आर्थिक तंगी का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता है।
ऐसा माना जाता है कि जिन स्त्रियों के पैर धरती पर अच्छे से स्पर्श करते हैं उन्हें धनवान माना जाता है। इन्हें जीवन में कभी भी किसी चीज का सामना नहीं करना पड़ता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि पैरों पर कैसे निशान वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ