हस्तरेखा विज्ञान हाथ की रेखाओं के बारे में बताता है। कुछ चिह्न ऐसे होते हैं तो भाग्यशाली लोगों की हथेली में ही नजर आते हैं।
हथेली पर मछली का निशान बहुत अहम होता है। देखना यह होता है कि यह निशान कहां बना है।
हस्तरेखा विशेषज्ञ बताते हैं कि कनिष्ठिका उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। इस पर मछली का निशान धनवान बनाता है।
हथेली पर अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत होता है। यहां मछली का निशान सुंदर व चमक-धमक पूर्ण जीवन देता है।
इस स्थान पर मछली निशान होने पर इन्सान कलाकार बनता है। प्रतिष्ठा के साथ धन भी अर्जित करता है।
हथेली पर मध्यमा अंगुली के नीचे शनि पर्वत होता है। यहां मछली का निशान व्यक्ति को अनुशासित बनाता है। शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
जिनकी हथेली में भाग्य रेखा पर मछली की आकृति होती है, वो भाग्य के सहारे अच्छी सफलताएं और धन प्राप्त करते हैं।