भारतीय ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा रेखा ज्योतिष को भी विशेष महत्व दिया गया है। मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति जैसा कर्म करेगा, वैसा ही कर्म फल उसकी हथेलियों में भी देखा जा सकता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जातक की हथेलियों पर रेखाओं के मिलने से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं।
हथेली की रेखाओं के मिलने पर राजयोग बनता है। राजयोग बनने से किस्मत का ताला खुल सकता है। राजयोग के संकेतों के हथेली पर बने चिन्हों से पता लगाया जा सकता है।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली के बीच वाले हिस्से पर बाण, रथ, वक्र, कमल और ध्वजा के चिन्ह दिखाई देते हैं, तो भी जीवन में राजयोग की प्राप्ति हो सकती है।
इस तरह के संकेत से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा और धन लाभ का योग बनता है।
अगर अंगूठे पर मछली, वीणा या सरोवर के निशान होते हैं तो ऐसे लोग भी राज सुख प्राप्त करते हैं।
ऐसे लोगों को बिजनेस, धन-दौलत और समाज में काफी कामयाबी मिलती है। जिन लोगों के अंगूठे पर ये निशान होते है, वो किस्मत के धनी होते हैं।
जिन लोगों की हथेली में मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाती है और अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा होती है, तो ऐसे लोगों के भाग्य में भी राजयोग रहता है।