हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हाथ की लकीरों को देखकर लव मैरिज के योग का पता लगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि हथेली पर विवाह रेखा कहां होती है।
हथेली पर एक विवाह रेखा होती है और उसकी अलग-अलग स्थिति के हिसाब से ही पता चलता है कि आपकी किस्मत में लव मैरिज या अरेंज।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो छोटी उंगली के नीचे हृदय रेखा के ऊपर हाथ के बाहरी भाग से आरंभ होकर जाने वाली रेखा को ही विवाह रेखा के नाम से जाना जाता है।
विवाह रेखा पर मौजूद कुछ चिन्हों को देखकर पता लगाया जाता है कि आफकी लव मैरिज होगी या नहीं। जिन लोगों की हथेली पर ये शुभ चिन्ह नहीं होते हैं उनकी अरेंज मैरिज होती है।
हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि विवाह रेखा पर वर्ग का निशान शुभ होता है। हथेली पर ऐसे चिन्ह वाले लोगों की लव मैरिज होती है।
मैरिज लाइन के ऊपर त्रिशुल का चिन्ह बनना भी शुभ होता है। माना जाता है कि यह चिन्ह लव मैरिज के योग बढ़ाने का काम करता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में मंगल का अशुभ प्रभाव होता है तो विवाह में काफी ज्यादा देरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि विवाह रेखा कहां होती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ