घर में है लकड़ी का मंदिर, ध्यान रखें ये बातें


By Sahil22, May 2024 03:27 PMnaidunia.com

लकड़ी का मंदिर

घर के अंदर देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए कुछ लोग मंदिर के लिए एक अलग से स्थान तैयार करवाते हैं। वहीं, कुछ लोग लकड़ी का मंदिर स्थापित करते हैं।

किस लकड़ी का हो मंदिर?

शीशम या सागौन की लकड़ी को बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप घर में लकड़ी का मंदिर रखना चाहते हैं तो इस लकड़ी का ही चयन करें।

मंदिर की दिशा का रखें ध्यान

घर में लकड़ी का मंदिर स्थापित करने के लिए उत्तर दिशा को बेहतर माना जाता है। इसके अलावा, आप पूर्व दिशा में भी लकड़ी के मंदिर को रख सकते हैं।

साफ-सफाई अच्छे से करें

मंदिर को स्थापित करने से पहले उसकी साफ-सफाई अच्छे से करें। इसके साथ ही, मंदिर के स्थान पर गंगाजल का छिड़काव भी जरूर करें।

मंदिर स्थापित करने का दिन

हिंदू धर्म में कुछ दिनों को शुभ माना जाता है। घर में मंदिर स्थापित करने के लिए आप सोमवार, बुधवार, गुरुवार या शुक्रवार का चयन कर सकते हैं।

लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं

भगवान की मूर्तियों को स्थापित करने से पहले लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाना जरूरी होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान खुश होते हैं।

धन-धान्य में वृद्धि

मंदिर स्थापित करने के नियमों का पालन करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं, धन की देवी के आशीर्वाद से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

लकड़ी का मंदिर उत्तर या पूर्वी दिशा में रखना शुभ होता है। इसी तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अगले डेढ़ महीने तक पैसों में खेलेंगे 3 राशि वाले, हो चुका है चमत्कार