सावन में शिव जी को क्यों चढ़ाते हैं पंचामृत? जानें


By Prakhar Pandey18, Jul 2023 03:57 PMnaidunia.com

सावन

सावन के महीने में शिव जी की पूजा के दौरान शिवलिंग पर कई चीजों से अभिषेक किया जाता है। आइए जानते हैं सावन में क्यों चढ़ाते हैं शिव जी को पंचामृत?

पंचामृत

शिवलिंग पर पंचामृत का अभिषेक करने से भोले बाबा आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। सावन के हर सोमवार को पंचामृत से अभिषेक करना बेहद शुभ होता है।

पंचतत्व

मनुष्य को अपने पंच तत्वों को अपने अनुकूल बनाने के लिए भी शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।

रोग

शरीर में कारणवश अगर पांचों में से कोई भी तत्व कमजोर पड़ जाते हैं तो शरीर में बीमारियां पनपने लगती है। ऐसे में शरीर में पांच तत्वों का संतुलन होना बेहद जरूरी होता हैं।

प्राकृतिक वस्तुएं

प्राकृतिक वस्तुओं को शिव जी को अर्पित करने से पंचतत्व और वायुमंडल का संतुलन बना रहता है। साथ ही जीवन जीने के लिए आपको ऊर्जा भी मिलती है।

तत्व

संसार की रचना करते समय भगवान ने पांच तत्वों का निर्माण किया था। पांच तत्वों में आकाश, वायु, जल, अग्नि और पृथ्वी शामिल है।

कैसे बनाएं पंचामृत?

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले आधी कटोरी दही, 1 बड़ा चम्मच घी, 1 बड़ा चम्मच शहद, मिश्री और गाय के कच्चे दूध को मिला लें।

प्रयोग

पंचामृत का प्रयोग भगवान के अभिषेक के लिए होता है। ऐसे में इसे बनाते समय साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मलमास खत्म होते ही कर सकते हैं ये मांगलिक कार्य