2024 में इन वेब सीरीज के सीक्वल का इंतजार होगा खत्म


By Sahil26, Dec 2023 12:54 PMnaidunia.com

सीरीज के सीक्वल्स

ओटीटी की दुनिया में कई पॉपुलर वेब सीरीज ऐसी हैं, जिनके अपकमिंग पार्ट को देखने के लिए दर्शक एक्साइडेट हैं। खास बात है कि साल 2024 में आपका यह इंतजार खत्म हो जाएगा।

पाताल लोक 2

'पाताल लोक' में जयदीप अहलावत ने पुलिसकर्मी का रोल प्ले किया है। फिलहाल दर्शक इसके दूसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

फर्जी 2

शाहिद कपूर की क्राइम सीरीज को लोगों ने खासा पसंद किया है। इसके दूसरे पार्ट की तैयारियां चल रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले साल में 'फर्जी' का दूसरा सीजन आएगा।

पंचायत सीजन 3

'पंचायत' के दोनों सीजन सुपरहिट रहे हैं। जितेंद्र कुमार स्टारर सीरीज का तीसरा सीजन 2024 में आएगा। साथ ही, इसकी रिलीज डेट की जानकारी भी आपको जल्द मिल सकती है।

द फैमिली मैन 3

मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' सीरीज को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। इस सीरीज का अगला सीजन भी साल 2024 में आ सकता है।

आश्रम 4

बॉबी देओल की पॉपुलर सीरीज 'आश्रम' के तीनों सीजन सुपरहिट रहे हैं। फिलहाल दर्शकों को 'आश्रम 4' का इंतजार है।

सास बहू और फ्लेमिंगो

सीजन 2 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का दूसरा सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 2024 में स्ट्रीम किया जा सकता है। साल 2023 में इसका पहला सीजन रिलीज हुआ था।

मिर्जापुर 3

पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर सीरीज में 'मिर्जापुर' का नाम शामिल है। इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और अब तीसरे सीजन का इंतजार जारी है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Salaar Box office: सालार का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, जानें टोटल कमाई