वेब शोज ने चमका दिया इन 7 कलाकारों का करियर


By Prakhar Pandey03, Oct 2023 11:46 AMnaidunia.com

ओटीटी के सितारे

ओटीटी ने भारत में कई सितारों के करियर बनाए है। आइए जानते हैं ऐसे 7 कलाकारों के बारे में जिनकी एक्टिंग की कला से ओटीटी दर्शकों ने उन पर जमकर प्यार बरसाया हैं।

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म और वेब शोज में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है। मिर्जापुर वेब शो से पंकज का ‘कालीन भैय्या’ का किरदार लोगों में काफी पॉपुलर हुआ था।

मनोज वाजपेयी

मनोज वाजपेयी शुरू से ही अपनी बेजोड़ एक्टिंग स्किल्स के लिए जाने जाते है। ‘द फैमिली मैन’ वेब शो ने मनोज को ‘श्रीकांत तिवारी’ के नाम से ओटीटी दर्शकों के बीच पॉपुलर बना दिया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड के सबसे हुनरमंद कलाकारों की लिस्ट में शुमार नवाज को भी ‘द सेक्रेड गेम्स’ वेब शो से ओटीटी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली थी। नवाज के ‘गणेश गायतोंडे’ के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।

विजय वर्मा

विजय वर्मा ओटीटी के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते है। विजय अपने कई रोल्स के लिए पॉपुलर है। मिर्जापुर 2 में त्यागी ब्रदर और कालकूट में इंस्पेक्टर के रोल में विजय काफी जच रहे थे।

जितेंद्र

टीवीएफ के शोज में दिखने वाले जितेंद्र यंग ऑडियंस के दिलों में पहले ही जगह बना चुके थे। पंचायत वेब शो से जीतू को फैमिली ऑडियंस का भी भरपूर प्यार मिला। ओटीटी दर्शकों के बीच जितेंद्र सबसे पॉपुलर सितारों में एक है।

अली फजल

मिर्जापुर के गुड्डू पंडित के किरदार से ओटीटी के दर्शक काफी परिचित है। मिर्जापुर वेब शो से अली फजल को ओटीटी लवर्स ने काफी पसंद किया था।

दिव्येंदु शर्मा

मिर्जापुर वेब सीरीज से दिव्येंदु शर्मा का किरदार सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला रोल निकाला। लोग आज भी दिव्येंदु को उनके नाम से ज्यादा ‘मुन्ना भैय्या’ के नाम से जानते है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एनमिल, डंकी और सालार को 1 साथ स्क्रीन देना थियेटर मालिकों के लिए चुनौती