जबलपुर शहर के दायरे में रहकर यहां जा सकते हैं घूमने


By Mukesh Vishwakarma31, Dec 2022 11:03 AMnaidunia.com

ग्वारीघाट

नर्मदा नदी किनारे बना यह घाट है जो श्रद्वालुओं के आकर्षण का केंद्र है। दीपदान और नौका विहार यहां पर्यटक और श्रद्वालु भरपूर आनंद लेते हैं।

कचनार सिटी

विजय नगर में यह विशाल शिव प्रतिमा कचनार सिटी में है। भगवान शिव के अलग अलग 12 ज्योर्तिलिंग स्थापित हैं।

पिसनहारी की मढ़िया

पिसनहारी की मढ़िया दिगंबर जैन पंथ का एक जाना-माना तीर्थ स्थल है। यह जैन मंदिर, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कालेज के पास ही स्थित है।

भंवरताल

हाथी पर सवार रानी दुर्गावती की प्रतिमा देखने लायक है। बीच अध्यात्मिक संत ओशो रजनीश ने जहां बैठकर समाधि ही थी बोधी वृक्ष आज भी स्थापित है।

देवताल

नागपुर रोड पर देवताल है। इसे विष्णुताल भी कहते हैं। यहां मंदिरों की श्रृंखला नयनाभिराम है। ओशो आश्रम व गोसाईं विट्ठलनाथ की बैठक भी आकर्षित करते हैं।

टैगोर उद्यान

यह कैंट अंतर्गत सदर में नर्मदा क्लब के सामने स्थित खूबसूरत बागीचा है। यहां फूलों की विविधता मनोहारी है। चंद कदम की दूरी पर सदर चौपाटी है।

प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट हैं ये पोज और आइडियाज