Papankusha Ekadashi 2023: इस एकादशी पर रखें व्रत, खत्म हो जाएंगे सभी पाप


By Sahil20, Oct 2023 05:51 PMnaidunia.com

एकादशी का व्रत

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। हर महीने में 2 एकादशी आती है। इस हिसाब से देखे तो एक साल में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं।

पाप दोष होंगे नष्ट

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के पाप दोष नष्ट हो जाते हैं। आइए जान लेते हैं इस व्रत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

पापांकुशा एकादशी

पापांकुशा एकादशी 25 अक्टूबर को होगी। इस दिन व्रत रखने और विधि के तहत पूजा करने से ज्यादातर समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

भगवान विष्णु की कृपा

इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु को प्रसन्न करने में भी मदद मिलती है। साथ ही, व्यक्ति को यमलोक में दुख और कष्ट भी नहीं भोगने पड़ते हैं।

पापांकुश एकादशी कथा

पौराणिक कथाओं में उल्लेख है कि पापांकुश एकादशी कथा का पाठ करना बेहद शुभ होता है। इसे पढ़ने मात्र से व्यक्ति को फायदा मिलता है।

व्रत से धुल जाएंगे पाप

पापांकुश कथा में उल्लेख है कि अंगिरा ऋषि ने पापों से मुक्ति पाने के लिए एकादशी का व्रत रखने की सलाह दी। साथ ही, यह भी कहा कि इस दिन भगवान का ध्यान करने से पाप से मुक्ति मिल जाती है।

एकादशी व्रत का फायदा

आमतौर पर व्यक्ति तमाम पाप और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए पूजा जप और तप करते हैं। उन सभी चीजों के समान फल व्यक्ति को एकादशी का व्रत करने से मिलता है।

पापांकुश एकादशी का शुभ मुहूर्त

इस बार पापांकुशा एकादशी की तिथि 24 अक्टूबर को दोपहर 03:14 से शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 25 अक्टूबर को दोपहर 15 बजकर 32 मिनट तक रहेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें, जानें