गर्मियों के मौसम में डेंगू, मलेरिया और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए इस हरे पत्ते का सेवन करना किसी रामबाण से कम नहीं है।
यह पत्ता एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के अलावा डेंगू और मलेरिया से भी राहत मिलती है।
अगर आप पपीते के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इससे इन 3 समस्याओं को कम करने में सहायता मिल सकती है।
डेंगू के बुखार में अक्सर मरीजों का प्लेटलेट्स कम हो जाता है। ऐसे में पपीते के पत्तों का सेवन करना प्लेटलेट्स बढ़ा सकता है।
पपीते के पत्तों का सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं। इससे शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
पपीते का पत्ते इन 3 समस्याओं को दूर कर शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में सेवन करें।
अगर आपको पपीते के पत्तों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com