रक्षाबंधन के दिन सभी लड़कियां अपनी लुक को स्पेशल बनाने की इच्छा रखती हैं। राखी के त्योहार के दिन खूबसूरत दिखने के लिए आप एक्ट्रेसेज की लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए चर्चा में रहती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट में भी एक्ट्रेस का लुक परफेक्ट लगता है।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी वर्तमान समय में काफी ट्रेंड में है। रक्षाबंधन के दिन के लिए भी परिणीति की यह फ्लोरल साड़ी परफेक्ट रहेगी।
परिणीति चोपड़ा को अक्सर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में भी देखा जाता है। रक्षाबंधन लुक के लिए भी उनकी इस ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती है।
परिणीति चोपड़ा का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है, जिन्हें प्लेन साड़ी पहनना ज्यादा पसंद है। आप भी परी की इस ब्लू साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।
परिणीति चोपड़ा को ब्लैक कलर की ड्रेसेज बेहद पसंद है। रक्षाबंधन के लिए उनकी यह हाई-नेक ब्लैक साड़ी भी परफेक्ट रहेगी।
अगर आप रक्षाबंधन के दिन प्रिंटेड लहंगा पहनना चाहती हैं तो आप परिणीति की लुक से आइडिया ले सकती हैं। यह लहंगा आपकी लुक को बेहद स्पेशल बना देगा।
ज्यादातर लड़कियों को पिंक कलर बेहद पसंद होता है। राखी के त्योहार के लिए आप इस तरह की पिंक साड़ी को भी कैरी कर सकती हैं।