सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है।
साल की पहली अमावस्या 11 जनवरी 2024 को लगने वाली है। इस दिन पितरों को तर्पण दिया जाता है। इस दिन को शुभ माना गया है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पौष अमावस्या मनाई जाएगी। यह दिन काफी लाभ पूर्ण होता है।
अमावस्या तिथि का महत्त्व कई गुना ज्यादा होता है। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान सूर्य और भगवान शिव जी की आराधना की जाती है।
ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या के दिन तुलसी को कुछ चीजें अर्पित करना शुभ माना गया है। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या के दिन तुलसी को कुछ चीजें अर्पित करना शुभ माना गया है। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अमावस्या के दिन तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि देव उठनी एकादशी के दिन माता तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
अमावस्या के दिन पीले धागे में 108 गांठ लगाएं और उसे तुलसी के गमले में बांध दें। इसके बाद माता तुलसी के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।