शनिवार को पीपल के पत्ते का उपाय


By Arbaaj05, Aug 2023 11:02 AMnaidunia.com

पीपल

पीपल के पेड़ से कई सारी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई है। पीपल के उपाय बेहद ही कारगर माने जाते है। आइए जानते हैं कि पीपल के पत्तों के उपायों से क्या होता है।

शनिवार का दिन

शनिवार का दिन न्याय के देवता यानी शनिदेव का माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार शनिवार को पीपल के उपाय करने से कई समस्याएं दूर होती हैं।

आर्थिक तंगी

पीपल के एक पत्ते को तोड़कर साफ जल से धो लें। इस पत्ते पर चंदन और अनामिका से ‘हीं’ लिखकर पर्स में रखें। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या खत्म होती है।

नौकरी

नौकरी प्राप्त करने के लिए आप शनिवार के दिन पीपल के 11 पत्तों पर भगवान श्री राम के नाम लिखें। इन पत्तों को बहती नदी में प्रवाहित कर दें।

सुख-शांति

घर में यदि रोजाना कलेश हो रहे है, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

परेशानियां दूर

मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल देना और उसके पत्तों को घर लाने से परेशानियां दूर होती हैं।

ग्रह दोष

मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पत्तों को स्पर्श करते हुए 108 बार ‘ऊं नमः शिवाय का जाप करें। ऐसा करने से ग्रह दोष का प्रभाव शांत होता है।

कर्ज मुक्ति

शनिवार के दिन पीपल के 1 पत्ते पर सिंदूर और चमेली के तेल को मिलाकर रखें। अब इस पीपल के पत्ते को हनुमान जी को अर्पित कर दें।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भगवान शिव के गले में क्यों लिपटे रहते हैं नागराज? जानें