अगर हम आपको कहें कि किसी पत्तें की मदद से आप दिल से लेकर डायबिटीज जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे?
हम बात कर रहे हैं पीपल के पत्ते की। चलिए जानते हैं इसके क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
पीपल के पत्तों, छाल और फल तीनों में मेडिकल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इससे कई परेशानियों से निजात पाने में मदद मिलता है।
इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने में मददगार हैं। इसे पानी में उबालकर पीने से दिल की समस्याओं में राहत मिलती है।
पीपल के पत्तों का काढ़ा पीने से शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है।
पीपल के पत्तों का रस पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और अपच को दूर करता है। इसे गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन तंत्र ठीक रहता है।
पीपल के पत्तों का रस या पेस्ट त्वचा के दाग-धब्बों और खुजली को कम करने में मदद करता है। इससे फंगल संक्रमण और घाव को जल्दी ठीक होते हैं।
आप इन फायदों को पाने के लिए पीपल के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए 5-6 पीपल के पत्तों को पानी में उबालें। इसे छानकर सुबह खाली पेट पिएं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com