हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं पीपल के पेड़ को जल देने से होने वाले फायदों के बारे में।
पीपल के पेड़ को धर्म शास्त्रों में बेहद पवित्र माना गया हैं। माना जाता हैं कि जो इस पेड़ में कई देवी देवताओं का वास भी होता है।
पीपल के पेड़ को जल देने से धन, समृद्धि, यश, कीर्ति की प्राप्ति होती हैं। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व होता हैं।
माना जाता हैं कि पीपल के पेड़ में शनिदेव का वास होता है। ऐसे में पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
प्रतिदिन या फिर शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष पर विधि-विधान से पूजन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
शनि का साढ़े साती से जल्द छुटकारा पाने के लिए भी शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। शनि की साढ़े साती में व्यक्ति कंगाल होने लगता है।
पीपल वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सुबह में 7 से 10 बजे के बीच आपको दीपक जलाना चाहिए। जबकि शाम में आप 5 से 6 बजे के बीच दीया जला सकते है।
कहा जाता हैं कि रविवार के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने से दरिद्रता आती है। ऐसे में रविवार के दिन पीपल के वृक्ष पर गलती से भी जल न चढ़ाएं।