Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य का वृश्चिक में गोचर, पढ़ें राशियों पर असर


By Arvind Dubey16, Nov 2022 03:03 PMnaidunia.com

Surya Rashi Parivartan 2022

16 नवंबर को शाम 7.15 बजे सूर्य देव का वृश्चिक राशि में गोचर हो रहा है। सूर्य की दशा बदलने का असर हर राशि वालों पर होगा।

4 राशि वालों को लाभ

ज्योतिषाचार्य करते हैं कि इस राशि परिवर्तन से चार राशि वालों को बहुत लाभ होगा। ये हैं - सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन

सिंह राशि पर असर

इस राशि वालों के स्वामी ही सूर्य हैं, इसलिए सबसे अधिक फायदा इन्हें ही होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। व्यापार में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि पर असर

सूर्य देव इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए वृश्चिक राशि वाले इस दौरान जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता तय है।

कुंभ राशि पर असर

सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। रुका पैसा मिलेगा।

मीन राशि पर असर

मीन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों और छात्रों के लिए सफलता सुनिश्चित है। धन लाभ के भी योग हैं।

Bathroom Vastu: वास्तु के अनुसार बाथरूम किस दिशा में होना चाहिए, जानिए