अंकशास्त्र के अनुसार इंसान के भविष्य में बारे में आसानी से जान सकते हैं। इसके साथ ही, वह किस्मत से कितने भाग्यशाली है इसके बारे में भी जान सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का भी विशेष महत्व होता है। अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के अनुसार उसके मूलांक का निर्धारण किया जाता है।
अंक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है और यह शक्तिशाली अंक किसी भी चीज की शुरुआत का प्रतीक है। इन तारीखों में जन्मे लोगों में नेतृत्व के नैसर्गिक गुण होते हैं। ये लोग कठिन कामों को आसानी से कर लेते हैं।
अंक 3 के स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु माने जाते हैं। अंक 3 में जन्मे लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं और भाग्यशाली भी होते हैं। उन्हें किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता है।
अंक 5 के स्वामी बुध है। यह अंक शक्तिशाली माना जाता है। यह लोग जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। ये लोग जिस काम को भी करते हैं, पूरे मन से करते हैं और यह लोग काफी साहसी होते हैं।
अंक 7 के स्वामी केतु है। इस अंक के लोग दार्शनिक और चिंतक स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी न किसी खोज में लगे रहते हैं। यह लोग किस्मत के धनी भी होते हैं।
अंक 9 पर मंगल ग्रह का शासन है। इस अंक के लोग साहसी और भावनात्मक होते हैं। यह लोग कल्पनाशील व रचनात्मक होते हैं, लेकिन इनके विचार समय पर बदलते रहते हैं।
इन तारीखों में जन्मे लोग किस्मत के धनी होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM