अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़े कई अन्य जानकारियों को देने में मददगार हो सकता है। ऐसे में इन मूलांक के लोगों को सबसे शक्तिशाली माना जाता है।
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य देवता को माना जाता है। इसलिए, यह स्वभाव से निडर, साहसी और शक्तिशाली माने जाते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 के लोगों को बुद्धिमान, मेहनती और सहासी माना जाता है, क्योंकि हर परेशानी का सामना डटकर करते हैं। इनका स्वामी ग्रह बुध है।
मूलांक 6 के लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। इसलिए, इन्हें हसमुख, मिलानसार और स्वभाव से शक्तिशाली माना जाता है।
मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह शनि होता है, जिसके कारण ये स्वभाव से आत्मविश्वासी, मेहनती और महत्वकांक्षी होते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 1,5,6 और 8 होता है। वे स्वभाव से शक्तिशाली और आत्मविश्वासी होते हैं।
इन मूलांक के लोगों को जीवन में सफलता हासिल होती है, लेकिन लक्ष्य हासिल करने के दौरान बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com