नवरात्र के दौरान कुछ सपने आना शुभ होते हैं और इससे जीवन में विशेष लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्र में कौन-से सपने आना शुभ होता है-
अगर नवरात्र में मां दुर्गा को सपने में देखते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है।
नवरात्र में सपने में अगर फूल देखते हैं तो इसका मतलब है कि भाग्य चमकने वाला है और इससे कई लाभ भी मिलेंगे।
सपने में शेर देखने से साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही, मां दुर्गा का वाहन होने के कारण यह शक्ति का प्रतीक भी है।
अगर नवरात्र में मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए देखते हैं तो इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, आध्यात्मिक उन्नति होती है।
अगर नवरात्र के दौरान सपने में कन्या देखना फलदायी माना जाता है, क्योंकि इससे माता रानी की कृपा बनी रहती है और जीवन में विशेष लाभ होता है।
अगर सपने में नवरात्र से संबंधित तैयारी देखते हैं तो इससे जीवन में कुछ अच्छा होने का संकेत मिलता है। साथ ही, शुभ परिणाम मिलते हैं।
नवरात्र में ये सपने आना शुभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM