शरीर के लिए हींग का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हींग का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है।
हींग को खाने में भी मिलाया जाता है ताकि खाने से स्वाद में स्वादिष्ट बनाया जा सके, लेकिन अगर अधिक हींग डाल रहे है, तो सावधान हो जाएगा।
आइए जानते है कि किन समस्याओं के होने पर हींग का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से सिरदर्द होता है। ऐसे में अगर सिरदर्द हो, तो हींग के सेवन से परहेज करें।
ज्यादा मात्रा में हींग खाने से ब्लड प्रेशर हाई होता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन कम से कम करना चाहिए।
हींग का सेवन गर्भावस्था के दौरान भी नहीं करना चाहिए क्योंकि हींग का सेवन गर्भपात का कारण बन सकता है।
अगर अधिक मात्रा में हींग का सेवन किया जाए, तो शरीर में सूजन की समस्या पैदा हो सकती है, इसलिए कम सेवन करें।
अगर आपको गैस की समस्या है, तो भूलकर भी हींग का अधिक सेवन न करें वरना इसका सेवन समस्या को और बढ़ा सकता है।