सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए हरड़ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह एक एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका उपयोग पाचन, डिटॉक्सिफिकेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। आज हम इस लेख में जानेंगे किसे इसका सेवन नहीं करना चाहिए?
हरड़ का सेवन गर्भवती महिलाओं बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। इसका सेवन गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है, जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है।
हरड़ के सेवन से शरीर में जमा फैट निकालने में मदद मिलता है, जिसके कारण वजन कम होता है। कम वजन वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
हरड़ के ज्यादा सेवन से डायरिया बढ़ सकती है, क्योंकि इसका असर आंतों को साफ करने पर होता है। डायरिया के दौरान इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है, उन्हें हरड़ का सेवन करने से बचना चाहिए।
हरड़ के ज्यादा सेवन से कब्ज की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इसका उचित मात्रा में ही उपयोग करें।
छोटे बच्चों को हरड़ का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसका गलत डोज बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
हरड़ का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके सेवन से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लें। हरड़ को गर्म पानी के साथ लेना अधिक फायदेमंद होता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com