दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ठंड में कुछ लोगों को दही खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन लोग दही न खाएं।
दही का सेवन पेट और इम्यूनिटी को ठीक करता है। लेकिन फिर भी कई लोगों को इसका सेवन ठंड के मौसम में नहीं करना चाहिए।
अगर आप अस्थमा के मरीज है, तो ठंड के मौसम में दही खाने से परहेज करना चाहिए वरना अस्थमा की समस्या और बढ़ सकती है।
सर्दियों में बलगम का जमना आम है। यदि आपको भी बलगम की समस्या हो रही है, तो दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
बदलते मौसम की वजह से गले में खराश हो रही है, तो ऐसी स्थिति में भी आपको दही का सेवन करने से दूरी बनानी चाहिए।
जिन लोगों को तेज बुखार हो उन्हें भी दही का सेवन ठंड के मौसम में नहीं करना चाहिए। दही खाने से बुखार बढ़ सकता है।
इन लोगों को ठंड में दही नहीं खानी चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ