किन्नू का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए किन्नू का सेवन नुकसानदायक होता है।
किन्नू में प्रचुर पोषक तत्व पाए जाते है। किन्नू में एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटेशियम, विटामिन और फाइबर पाया जाता है।
कुछ लोगों के लिए किन्नू का सेवन काफी खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को किन्नू नहीं खाना चाहिए।
अगर आप किडनी की समस्या से जूझ रहे है, तो किन्नू के सेवन से परहेज करना चाहिए। दरअसल, किन्नू में पोटेशियम पाया जाता है, जो किडनी की समस्या को बढ़ा सकता है।
यदि आप कब्ज के मरीज है, तो आपको किन्नू खाने से परहेज करना चाहिए। किन्नू में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को और बढ़ा सकता है।
जोड़ों में दर्द होने पर भी किन्नू का सेवन नहीं करना चाहिए। किन्नू की तासीर ठंडी होती है, जो हड्डियों की समस्या को बढ़ा सकती है।
कुछ लोगों के सीने में कभी-कभी जलन होती है। ऐसे लोगों को भी किन्नू खाने से परहेज करना चाहिए। किन्नू खाने से समस्या और बढ़ सकती है।
किन्नू इन समस्याओं से जूझ रहे लोगों को नहीं खाना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ