ये लोग भूलकर भी न खाएं अरहर की दाल


By Arbaaj24, Nov 2024 11:11 AMnaidunia.com

अरहर की दाल बनाने के बाद खाने में काफी स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसका सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

अरहर की दाल

यह दाल स्वस्थ व्यक्ति सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। लेकिन कुछ समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह भी होता है।

बवासीर की समस्या

बवासीर के रोगियों को अरहर की दाल खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसको खाने के बाद पचना काफी मुश्किल होता है। पेट साफ करते समय ज्यादा जोर लगाना पड़ता है।

गैस की समस्या

यदि आपका पेट नाजुक है यानी कुछ भी अनहेल्दी खाने से गैस बन जाती है, तो अरहर की दाल का भी सेवन न करें। इसे खाने से भी पेट में गैस बनती है।

किडनी की समस्या

किडनी के मरीजों को भी अरहर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से किडनी की समस्या और अधिक हो सकती है।

यूरिक एसिड की समस्या

अगर आप यूरिक एसिड के मरीज है, तो अरहर की दाल का सेवन न करें, क्योंकि इसमें प्रोटीन पाया जाता है, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द बढ़ता है।

इन समस्याओं में अरहर की दाल का सेवन न करें। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ठंड में संतरा इस समय खाएंगे, तो होंगे बीमार