ठंड में संतरा इस समय खाएंगे, तो होंगे बीमार


By Ram Janam Chauhan23, Nov 2024 04:42 PMnaidunia.com

संतरे में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। हालांकि इसे गलत समय पर खाने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं संतरे को किस समय नहीं खाना चाहिए-

खाली पेट ना खाएं

अगर आप खाली पेट संतरे को खाते हैं, तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही, इसमें मौजूद खट्टापन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

रात में ना खाएं

रात में संतरे का सेवन ठीक नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे पाचन कमजोर होता है और सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है।

कब ना खाएं संतरा?

संतरे को कभी भी खाली पेट और रात के समय नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सोने से पहले ना खाएं

संतरे में शुगर और एसिड मौजूद होता है, जिससे सोने से पहले खाने पर पेट में जलन और नींद ना आने की समस्या हो सकती है।

सर्दी-जुकाम में ना खाएं

अगर आप सर्दी-जुकाम या गले में खराश की समस्या से जूझ रहे हैं, तो संतरे का सेवन भूलकर ना करें। इससे सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

दूध के साथ ना खाएं

कभी भी संतरे को दूध पीने के बाद या दूध के साथ ना खाएं, क्योंकि इससे पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

कब खाएं संतरा

संतरे का सेवन सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के समय करें, जब पाचन तंत्र पूरी तरह सक्रिय रहता है। इसके अलावा इस समय खाने से कोई नुकसान भी नहीं होता है।

इन परिस्थितियों में भूलकर संतरे का सेवन ना करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

आंवले का मुरब्बा कितने दिन तक स्टोर करें?