मन की शांति के लिए चांदी को धारण करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ लोगों को चांदी की चेन या अंगूठी पहनने से बचना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को चांदी की चेन न पहनने की सलाह दी जाती है। दरअसल, चांदी की ठंडक का बुरा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है।
जिनकी कुंडली में शनि दोष हो उन्हें चांदी को धारण करने से बचना चाहिए। वरना आपको शनि के अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।
जिनके ऊपर पितृ दोष लगा हुआ है उन्हें भी चांदी की चेन पहनने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि पितृ दोष पीड़ित लोगों के लिए चांदी की चेन पहनना शुभ नहीं होता है।
चांदी की ठंडक कमजोर और अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। यही कारण है कि इन लोगों को चांदी न पहनने की सलाह दी जाती है।
जिनकी कुंडली में राहु दोष होता है उन्हें चांदी की चेन पहनने से बचना चाहिए। दरअसल, इसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के ऊपर पड़ सकता है।
कुंडली में चंद्रमा की कमजोर स्थिति होने पर भी चांदी को पहनने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे लोगों के लिए चांदी पहनना हानिकारक साबित हो सकता है।
यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।
चांदी की चेन कुछ लोगों को पहनने से बचना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ