पेपरमिंट ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है, जो पेपरमिंट पौधे से निकाला जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम मेंथा पिपेरिटा है।
पेपरमिंट ऑयल में कई चिकित्सीय गुण होते हैं। सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पाचन समस्या सहित इन बीमारियों में ये फायदेमंद है।
पेपरमिंट ऑयल अपने कूलिंग और एनाल्जेसिक गुणों के कारण तनाव, सिरदर्द और माइग्रेन से राहत दिलाने में सहायक होता है।
पेपरमिंट ऑयल अपच, सूजन और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज में भी फायदेमंद होता है। यह मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है।
पेपरमिंट ऑयल मतली और उल्टी की समस्या को भी कम करता है। मॉर्निंग सिकनेस या मोशन सिकनेस के उपचार में मदद करता है।
पेपरमिंट ऑयल मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसे नहाने से पहले पानी में भी मिलाया जा सकता है।
पेपरमिंट ऑयल साइनस की समस्या को भी दूर करता है। नेजल कंजेशन से राहत पाने के लिए इसे सूंघा जा सकता है या भाप के रूप में उपयोग करें।