बालों से लेकर नाखूनों के लिए हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं। ऐसा माना जाता है कि सप्ताह में कुछ दिन बाल धोने के लिए अशुभ होते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि बाल धोने से जुड़े नियमों का पालन करने से परिवार में खुशहाली और बरकत बनी रहती है। आइए जान लेते हैं कि सप्ताह में किस दिन बाल धोना शुभ होता है।
ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। विशेषकर जिनकी शादी हो चुकी है। इस दिन बाल धोने से परिवार में कलह बढ़ती है।
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन शादीशुदा महिलाओं के साथ कुंवारी लड़कियों को भी बाल धोने से बचना चाहिए।
बाल धोने के लिए बुधवार के दिन को शुभ माना जाता है। कुंवारी लड़कियों के अलावा शादीशुदा महिलाएं भी इस दिन बाल धो सकती हैं।
गुरुवार के दिन भी बाल धोने से बचना चाहिए। इस दिन बाल धोने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, मान्यता है कि इस दिन बाल धोने से उम्र भी कम होती है।
सप्ताह में शुक्रवार के दिन को बाल धोने के लिए सही माना जाता है। इस दिन बाल धोने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और आर्थिक तंगी से भी राहत मिलती है।
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। कहा जाता है कि इस दिन बाल धोने से जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है।