गैस-एसिडिटी की परेशानी अगर है तो आपको सबसे पहले अपना सोने का तरीका बदलना होगा। इससे आपकी गैस की दिक्कत कम हो सकेगी।
अगर आपको कोई बेचैनी हो रही है तो ऐसे में आप बाईं ओर करवट ले सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।
विशेषज्ञों की राय है कि बाईं ओर करवट लेने से एसीडिटी की समस्या का निदान हो सकेगा। आपका पेट हल्का रहेगा।
बाईं ओर करवट लेकर सोने से दिल पर असर नहीं पड़ता है। इससे दिल स्वास्थ्य रहता है।
बाई ओर करवट लेकर सोने से दिमाग दिल दोनों शांत रहता है। इससे दिल पर दबाव कम रहता है।
अगर आपको खरार्टे की आदत है तो बाईं ओर सोना चाहिए। इस आदत से आपके खर्राटे ठीक हो जाएंगे।
ज्यादा गैस-एसिडिटी सीने में जलन की शिकायत पर भी बाईं ओर करवट लेना असरदार होता है। ऐसा करने से पेट का पाचन तंत्र बेहतर होता है।
रात को बाईं ओर करवट करके सोने से लिवर बेहतर काम करता है। ये स्वस्थ रहता है। साथ ही कब्ज, सीने में जलन की परेशानी से राहत मिलती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, बाईं ओर करवट लेने से रीढ़ हड्डी मजबूत हो जाती है। इसके साथ ही पूरे शरीर में ब्लड फ्लो सही रहता है।