पीरियड का दर्द कैसे कम करें? घरेलू उपाय


By Sahil10, Feb 2024 08:00 PMnaidunia.com

पीरियड्स का दर्द

महिलाओं को पीरियड के दौरान असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं।

घरेलू उपाय अपनाएं

पेन फ्री पीरियड्स के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आप अपना सकती हैं। आयुर्वेद चिकित्सक डां. दीक्षा भावसार ने पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए कई उपाय बताए हैं।

15 मिनट धूप में बैठे

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। पीरियड्स के दर्द से बचने के लिए आप रोजाना 15 मिनट तक धूप में बैठ सकती हैं।

सीड्स साइकिलिंग

हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए सीड्स साइकिलिंग को फॉलो करें। बता दें कि इस साइकल के दौरान सीड्स को खास तरह से लिया जाता है।

प्राणायाम करें

आयुर्वेद विशेषज्ञ का मानना है कि प्राणायाम का अभ्यास करने से पीरियड्स पेन को कम किया जा सकता है। कुछ आसनों को पीरियड के दौरान भी करना चाहिए।

केसर और किशमिश

पीरियड्स से करीब 7 दिन पहले केसर और किशमिश का पानी पीना शुरू कर दें। ऐसा करने से पीरियड्स के दौरान दर्द नहीं होगा।

हर्बल टी पिएं

यदि आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है तो हर्बल टी को डाइट का हिस्सा बना लें। ये चाय ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।

हल्दी का दूध पिएं

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी का दूध भी आप पी सकती हैं। इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बनती है और पेट दर्द से काफी हद तक आराम मिलता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पाचन तंत्र को खराब करती हैं ये 5 गलतियां