गर्मियों में अनानास को लोग बहुत चाव से खाते हैं, लेकिन इसके सेवन से शरीर की इन 5 समस्याओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है।
कई बार बढ़ते वजन या किसी कारण शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अनानास का सेवन करने से सूजन कम हो सकती है।
कई लोगों की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में अनानास विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है।
इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और शरीर को स्वस्थ रखने में लाभदायक है।
इसमें विटामिन-सी मौजूद होता है, जो त्वचा पर नूरानी निखार और चमकदार बनाने में मदद करता है।
अनानास में ब्रोमेलेन पाया जाता है, जो शरीर में गैस बनने की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है।
अगर आपको अनानास से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com