खाने में स्वाद बढ़ाने वाला पिप्पली का सेवन केवल यहीं तक सीमित नहीं है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
पिप्पली में एंटी-इंफ्लेमेटरी, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, अमीनो एसिड के साथ मिनरल्स भी पाए जाते हैं। आज इस लेख में हम जानेंगे कि रोजाना पिप्पली खाने से क्या होता है।
पिप्पली के सेवन से कब्ज की परेशानी में आराम मिलता हैं। यह औषधि डाइजेस्टिव एजेंट की तरह काम करता है, जो खाने को पचाने में मदद करता है।
सर्दी-जुकाम के लिए पिप्पली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत दिलाती है।
अगर आप भी अपच, एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं, तो पिप्पली के काढ़े का सेवन दिन में एक बार करें।
पिप्पली के सेवन से रात को जल्दी नींद आने में मदद मिलती है। इसके लिए रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका पाउडर लें सकते हैं।
पिप्पली का सेवन से मोटापे को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए इसका सेवन रोजाना सुबह शहर के साथ करें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com